मुंबई में बनने लगा बांद्रा-वर्सेवा सी लिंक, 2023 तक होगा तैयार


सी लिंक, मुंबई, समंदर के रास्ते बांद्रा को वर्सेवा से जोड़ने के लिए बांद्रा-वर्सेवा सी लिंक का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सी लिंक के लिए बांद्रा में सागर किनारे अब तक 14 बेस पिलर का निर्माण किया जा चुका है। सी लिंक के पूरे मार्ग में 5000 बेस पिलर का निर्माण होना हैइन बेस पिलर की सहायता से सागर में 1000 मैन पिलर खड़े किए जाएंगे। पश्चिमी उपनगर की ट्रैफिक की समस्या कम करने के लिए महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम सागर में 17 किलोमीटर लंबा सी लिंक तैयार कर रही है। 8 लेन वाले सी लिंक के निर्माण पर 11 हजार 332 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें से 6 हजार 994 करोड़ रुपए सी लिंक पर खर्च होंगे। नवंबर महीने में शुरू हुए सी लिंक का काम बेहद ही सुस्त गति से चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार समय पर होगा तैयार ला निर्माण कार्य पूरा करने के लिए रोजाना करीब 6 बेस पिलर और एक महीने में करीब 140 बेस पिलर का निर्माण होना चाहिए। ठेकेदार ने पहले महीने में केवल 14 बेस पिलर तैयार किए हैं। यदि इस गति से आगे भी काम चलता रहा तो परियोजना का समय पर पूरा होना मश्किल है। एमएसआरडीसी ने वर्ष 2023 तक परियोजना पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। 17 किलोमीटर लंबे सी लिंक का काम अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर को सौंपा गया है।