गोलीबारी में पुलिस उपनिरीक्षक घायल

भरतपुर, राजस्थान के भरतपुर जिले में शुक्रवार को कथित गौ तस्करों के साथ गोलीबारी में पुलिस का एक उपनिरीक्षक घायल हो गया।इस घटना के बाद दो गौ तस्करों को भी पकड़ लिया गया।भरतपुर के पुलिस अधीक्षक हैदर अली जैदी ने बताया “गौ तस्करी की सूचना पर पुलिस दल फतेहपुर गांव गया थाआरोपियों ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। एक उपनिरीक्षक को गोली लगी है।"पुलिस दल ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है जो हिरासत में हैं। मामले की जांच की जा रही है