आयुर्वेद के डॉक्टर भी डटे

___ नालासोपारा। कोरोना वायरस के प्रतिबंध के लिए भारत सरकार आयुष मंत्रालय एवं भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद, नई दिल्ली के निर्देशानुसार कोरोना प्रतिबंधात्मक विशेष चिकित्सा एवं मार्गदर्शन केंद्र नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में शुरू किया गया है। तकरीबन ३५ डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है, जो सुबह १० से दोपहर १ बजे तक एवं दोपहर ३ से शाम ५ बजे तक अपनी सेवाएं देंगे। इसमें ४ डॉक्टर्स संदेहात्मक मरीजों की जांच कर आयुर्वेद विशेष चिकित्सा देंगे और ४ डॉक्टर्स की टीम प्रतिबंधात्मक उपायों का मार्गदर्शन करेगी। महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. ओमप्रकाश दुबे ने नागरिकों से जागरूक और सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। बुखार, सूखी खांसी, सांस लेने में समस्या होने पर चिकित्सकीय परामर्श जरूर लें