पनवेल मनपा के माध्यम से खारघर इलाके के ग्रामविकास भवन में कोरोना के संदेहात्मक मरीजों के लिए विलगीकरण केंद्र की स्थापना की गई है। पनवेल महानगरपालिका आयुक्त गणेश देशमुख ने बताया कि खारघर शहर के ग्रामविकास भवन में १५० बेड का विलगीकरण केंद्र की स्थापना की गई है। कोरोना के संदेहवाले मरीज तथा विदेश से आए हुए नागरिकों की निगरानी हेतु इस केंद्र को बनाया गया है विदेशी तथा विदेश से आनेवाले भारतीय नागरिकों को केंद्र में कम से कम १४ दिन तक निगरानी में रखा जाएगा। पनेवल मनपा के सभी कर्मचारियों को अपने ड्यूटी पर हाजिर रहने का आदेश दिया गया है। अगले आदेश तक मनपा के सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। बताया जाता है कि बीते तीन दिनों में दुबई से ३० से ४० लोग पनवेल में आए हैं। आए हुए सभी लोगों पर पनवेल मनपा अधिकारियों की नजर है।
ग्रामविकास भवन में कोरोना विलगीकरण केंद्र. १५० बेड का इंतजाम