कोरोना के खिलाफ जंग!


मुंबई। १२० देशों में पांव पसार चुका कोबिड-१९ कोरोना वायरस अब हिंदुस्थान खासकर मुंबई व महाराष्ट्र में तेजी से पांव पसार रहा है। कोरोना का डर मुंबई में स्पष्ट दिखाई दे रहा है क्योंकि इसे रोकने में सक्षम औषधि की खोज अभी तक नहीं हो सकी है। ऐसे में एहतियात बरत कर कोरोना के प्रसार को रोका जा सकता है। मुंबईकर इसके लिए तैयार होते नजर आ रहे हैं। मुंबई स्थित विभिन्न राजनैतिक दलों, सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग अपने स्तर पर मास्क, साबुन एवं सेनिटाइजर आदि मुफ्त में वितरित करके लोगों को उसके इस्तेमाल करने और कोरोना को रोकने की सलाह दे रहे हैं। राकांपा हिंदी भाषी विभाग के मुंबई अध्यक्ष मनीष दुबे ने दहिसर-पूर्व में मास्क, साबुन एवं सेनिटाइजर का मुफ्त वितरण किया। इस दौरान दुबे ने लोगों को सुरक्षित करने के लिए विभिन्न राजनैतिक दलों एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हर समाजसेवी लोगों से अपील की कि वे आगे आकर कम से कम १० घरों के सभी सदस्यों को मास्क, सेनिटाइजर व साबुन आदि मुफ्त में बांटें तथा लोगों को जागरूक करें।