महाराष्ट्र में रोजाना 30 बच्चों अपरहण, इनमें 72 फीसदी लड़कियां


मुंबई.राज्य में प्रतिदिन 30 बच्चों का अपहरण हो जाता है। अपहृत बच्चों में 72 प्रतिशत लड़कियां शामिल हैं। गृहमंत्री अनिल देशमुख ने विधान परिषद में गुरुवार को यह जानकारी दी। प्रश्नोत्तर काल में एनसीपी के सदस्य विक्रम काले, हेमंत टकले, विरोधी दल के नेता प्रवीण दरेकर,आर एन सिंह सहित कई सदस्यों ने राज्य में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार को रोकने के लिए राज्य सरकार की ओर से क्या उपाय किए जा रहे हैं इस बारे में सवाल पूछा था। लिखित जवाब में गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बताया कि राज्य में प्रतिदिन 30 बच्चों का अपहरण होता है। इसमें 72 प्रतिशत लड़कियां होती हैं। देशमुख ने बताया कि यह जानकारी राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) से मिली है। देशमुख ने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। इसे रोकने के लिए और अपराधियों में डर पैदा करने के लिए आंध्रप्रदेश की तर्ज पर दिशा जैसा नया कानून बनाया जाएगा। राज्य में 22 हजार 775 मामलों की सुनवाई अभी लंबित है। इसका निपटारा करने करने लिए क्या किया जाएगा। इस सवाल के जवाब में देशमुख ने कहा कि महिला और बालकों से संबंधित मामलों का जल्द से जल्द निपटाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे।