महिला दिवस के उपलक्ष्य में तेरापंथ महिला मंडल ने निकाली वाहन रैली


हुब्बल्ली .गदग.बल्लारी. इलकल (बागलकोट) साध्वी प्रज्ञाश्री आदि ठाणा 4 के सानिध्य में तेरापंथ महिला मंडल हुब्बल्ली की ओर से अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार बेलगांव गली स्थित तेरापंथ भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दुपहिया वाहन रैली निकाली गई। इससे पहले तेरापंथ महिला मंडल की मंत्री संतोष वेदमुथा ने रैली के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। रैली को पूर्व पार्षद शिवकुमार मेणसिनकाई और डॉ. प्रज्ञा ने हरी झडी दिखाकर रवाना किया। रली बेलगाम गली से प्रारंभ होकर ब्रॉडवे, मराठा गली, पगड़ी गली, सीबीटी, शीलवंतर ओणी, घटीकरी पुलिस स्टेशन से होते हुए पुनः तेरापंथ भवन पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई।


कार्यक्रम में डॉ. प्रज्ञा ने कहा कि सबसे पहले स्वयं से प्यार करें, उसके बाद घर के सभी सदस्यों का ख्याल रखेंमहिलाओं को खुद को मजबूत बनाने के लिए कुछ न कुछ करते रहना जरूरी है, न कि कमाने के लिए। इस मौके पर साध्वी वृंद की ओर से गीतिका प्रस्तुत की गई। साध्वी सरलप्रभा ने कहा कि नर और नारी जीवन रूपी रथ के दो पहिए हैं। महिला और नारी के अर्थ को परिभाषित करते हुए उन्होंने एक घटना के माध्यम से प्रेरणा दी। अतिथियों का परिचय उपाध्यक्ष कंचन चोपड़ा और सह मंत्री अजली काठारी ने दिया। प्रेरणा सम्मान पत्र का वाचन निकिता बैद ने कियादीप्ति खोना ने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता भी निवास करते हैं। इसलिए महिलाओं को सशक्त बनने का प्रयास करना चाहिए।


इस दौरान उनको सम्मानित भी किया गया। साध्वी प्रज्ञाश्री ने कहा कि बहनों को अपनी शक्ति को पहचानने की कोशिश करनी चाहिए, तभी सशक्तिकरण की ओर कदम बढ़ाया जा सकता हैकार्यक्रम के अंत में मंडल की उपाध्यक्ष भाग्यवंती बागरेचा आभार प्रकट किया। संचालन कन्या मंडल प्रभारी दिव्या बोहरा और कार्यकारिणी सदस्य प्रेक्षा पालगोता ने किया।


वाहन  रैली निकाली 


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को गदग में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानसार तेरापंथ महिला मंडल की ओर से दपहिया वाहन रैली निकाली गई। रैली साध्वी मधस्मिता के सान्निध्य में निकाली गई। तीन किलोमीटर तक निकाली गई रैली में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लियारैली के बाद प्रेरणा सम्मान पत्र का कार्यक्रम आयोजित किया गया


सम्मान पत्र कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल सदस्यों के मंगलाचरण गीत के साथ हई। इस मौके पर साध्वी मधस्मिता ने महिला शब्द के अर्थ को समझाते हए कहा कि जिसमें सहिष्णता, कार्यशीलता व क्षमाशीलता जैसे गुण विद्यमान होते हैं वही महिला कहलाती है


इस दौरान गंगम्मा पवार को सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत व सम्मान पत्र का वाचन अध्यक्ष विमला कोठारी ने किया।


रैली निकालकर फैलाई जागरूकता


बल्लारी शहर में जैन समाज की महिलाओं ने महिला दिवस के उपलक्ष्य में बाइक रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।


रैली को विधायक गाली सोमशेखर रेड्डी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पर्व विधायक रेडी ने कहा कि हमारे देश में प्राचीन काल से ही महिलाओं को सम्मान दिया जाता रहा है। उन्हें देवी की तरह पूजा जाता है


देश में लगभग सभी नदियों के नाम भी महिलाओं के नाम पर ही हैं। इस देश में भमि को भी माता के समान समझा जाता है और भारत भूमि को भारत माता कहकर संबोधित किया जाता हैरैली शहर के मारुति कॉलोनी से होते हए गवियप्पा चौराहा, स्टेशन मार्ग, गडिगी चेन्नप्पा चौराहा, बेंगलुरु मार्ग, तेरु गली आदि स्थानों से निकली


इस अवसर पर जैन समाज के पदाधिकारी व भाजपा नेता मल्लनगौड़ा, मोत्कर श्रीनिवास, वीरशेखर रेड्डी आदि उपस्थित थे। नुक्कड़ नाटक का आयोजन इलकल कस्बे स्थित श्री विजय महांतेश आयुर्वेदिक महाविद्यालय की छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को जागरूकता का संदेश देने वाले नक्कड नाटक का प्रदर्शन किया।


नाटक का आयोजन सबसे पहले विजयमहांतेश विधावर्धक संघ के मख्य गंगोत्री द्वार के सामने किया गया। उसके बाद कंठी वृत एवं अंत में गांधीचौक स्थित विजयमहांतेश मठ के सामने नक्कड़ नाटक का प्रदर्शन कर जागति फैलाई।


छात्राओं की ओर से किए गए इस नुक्कड़ नाटक के प्रदर्शन को सभी ने सराहा।


महिला शोषण को लेकर मंजुला सरगणाचारी लिखित और डॉमैत्री के निर्देशन वाले नाटक की सभी ने खुले दिल से प्रशंसा कीइस कार्यक्रम में आयर्वेदिक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉके.सी. दास, प्रशासन अधिकारी डॉ. के.एन. सिद्दलिंगमूर्ति का नेतृत्व एवं गुरुमहांतस्वामी का सानिध्य रहा।