मुंबई। मुंबई के मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। मंगलवार के दिन का पारा ३८ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसकी वजह से गर्मी अधिक बढ़ गई। वहीं रात का न्यूतनम तापमान २२ डिग्री था। शहर में रविवार को न्यूतनम तापमान १७.६ डिग्री था जो मंगलवार को २० से ऊपर पंहच गया। मौसम विभाग की मानें तो आनेवाले दिन में तापमान और भी बढ़ सकता है। मौसम का आंकलन करनेवाली प्राइवेट संस्था स्काईमेट के प्रमुख महेश पालावत ने बताया कि बुधवार का तापमान भी ३७ या ३८ डिग्री के आसपास बना रहेगा, वहीं न्यूतनम तापमान २२ से २४ डिग्री के आसपास रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि दक्षिण पूर्वी हवा मुंबई के तटीय इलाकों में दस्तक देगी।
मौसम का मिजाज बदला