श्रद्धालुओं के लिए सिद्धिविनायक बंद


मुंबई, कोरोना का कहर अब भगवान के भक्तों भी डराने लगा है। मुंबई के मशहूर सिद्धिविनायक मंदिर को भी अगले नोटिस तक के लिए बंद कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम 7 बजे से ही सिद्धिविनायक मंदिर को बंद किया जा रहा है। मंदिर कब खुलेगा इसके बारे में सूचना बाद में दी जाएगी। मुंबई का यह मंदिर अच्छी-खासी भीड़- भाड़ वाले इलाके में आता है, ऐसे में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। महाराष्ट्र में कोरोना के कुल 38 मामले सामने आने से राज्यभर में हड़कंप मचा हुआ है।


सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई है। अब राज्य सरकार प्रयास कर रही है कि यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं भी टाल दी जाएं। इसके अलावा पंचायत और निकाय चुनावों को भी तीन महीने के लिए टाल दिया गया है।


सबसे ज्यादा मामले पुणे में सामने आए


महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले अब तक पुणे में आएधीरे-धीरे मुंबई में भी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ती दिख रही हैजिससे सरकार और प्रशासन चिंतित है। मुंबई पुलिस ने पहले ही धारा 144 लागू करते हुए ग्रुप टूर करने पर पाबंदी लगा दी है। यहां तक कि फिल्म इंडस्ट्री ने भी शूटिंग बंद करने का फैसला किया है।


महाराष्ट्र में कोरोना का कहां, कितना कहर


महाराष्ट्र में अब तक पुणे में 16मुंबई में 8, नागपुर में 4रायगढ़, नवी मुंबई और यवतमाल में 3, कल्याण, औरंगाबादअहमदनगर, ठाणे में 1 मरीज पाया गया है। उधर, मुंबई पुलिस ने अबरार मुश्ताक नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उसके ऊपर आरोप था कि उसने एक महिला को सर्जिकल मास्क बेचने के नाम पर 4 लाख रुपये की ठगी की।